न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है और इसी बीच राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह कैबिनेट बैठक आज शुक्रवार शाम 5 बजे पटना स्थित 4, देशरत्न मार्ग के ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित की जाएगी. बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़े: बिहार चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रशांत किशोर