मोक्ष नगरी गयाजी में अस्थि विसर्जन का विशेष महत्व - NCP सचिव राणा रणवीर सिंह

अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद गया में पिंडदान

By : News11 Bharat
मोक्ष नगरी गयाजी में अस्थि विसर्जन का विशेष महत्व - NCP सचिव राणा रणवीर सिंह

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  महाराष्ट्र के तीन बार उपमुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अजीत पवार की विमान दुर्घटना में असामयिक मृत्यु के बाद उनके अस्थि कलश का विसर्जन और पिंडदान के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रतिनिधि गया पहुंचे. गया जिले के विष्णुपद देवघाट में विधि-विधान से पिंडदान किया जाएगा.

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सचिव राणा रणवीर सिंह ने बताया कि स्वर्गीय अजीत पवार, जो अपने समय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे, की मृत्यु के बाद उनके परिजनों की इच्छा थी कि अस्थि कलश और पिंडदान गया जी में ही संपन्न हो. उनके बड़े पुत्र और धर्मपत्नी ने कहा था कि गया जी विश्व स्तरीय पहचान रखने वाली मोक्ष नगरी है, जहां पिंडदान का विशेष धार्मिक महत्व है.

राणा रणवीर सिंह ने कहा कि “हम लोग मुंबई से अस्थि कलश लेकर आए हैं. देश की प्रमुख नदियों और पूजनीय स्थलों पर अस्थि विसर्जन किया जा रहा है, लेकिन बिहार के गया जी का महत्व सबसे अलग है. इसलिए स्वर्गीय अजीत परिवार का अस्थि कलश विसर्जन और पिंडदान यहां किया जा रहा है.”

उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि दुर्घटना के दिन ही वे मुंबई पहुंच गए थे और तभी से मन व्यथित था. “आज हम ईश्वर से प्रार्थना करने आए हैं कि स्वर्गीय अजीत परिवार दादा की आत्मा को शांति मिले.”

उन्होंने यह भी बताया कि स्वर्गीय अजीत परिवार का बिहार से विशेष लगाव रहा है. जब-जब वे बिहार आए, हमेशा राज्य के विकास और संस्कृति की चर्चा किया करते थे. इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण पार्टी के कार्यकर्ता और शुभचिंतक गया जी की शरण में आए हैं.

पिंडदान और अस्थि विसर्जन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट बैठक संपन्न, 17 एजेंडों पर लगी मुहर

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.