सहरसा में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, अंचलाधिकारी समेत 5 लोग घायल

सहरसा में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, अंचलाधिकारी समेत 5 लोग घायल

सहरसा में भीषण सड़क हादसा डिवाइडर से टकराई कार अंचलाधिकारी समेत 5 लोग घायल

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सढ़िया के पास गुरुवार के अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें अंचलाधिकारी सहित लगभग 5 लोग घायल हो गए. सभी लोग बख्तियारपुर की और से एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरादय पंचायत के दिघिया महर्त्ता निवासी लोग सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान बड़हरा के अंचलाधिकारी मोहन शर्मा, राकेश शर्मा, बंटी शर्मा समेत अन्य लोगों के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि हादसे में अंचलाधिकारी मोहन शर्मा का एक हाथ और एक पैर टूट गया है, जबकि अन्य घायलों को भी गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़े: झारखंड में बहाल डीएसपी की पोस्टिंग में देरी का मामला, गृह विभाग ने डीजीपी से मांगा जवाब
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त