नवादा में होली विवाद, रंगो का त्योहार खून खराबे में तब्दील

By : Vaibhaw Vikram
नवादा में होली विवाद, रंगो का त्योहार खून खराबे में तब्दील

अमन/न्यूज11 भारत

नवादा/डेस्क: बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के बंसीचौक गांव में होली के दिन जमीन विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने निकल कर आ रही है. मृतक की पहचान 32 वर्षीय विनोद यादव के रूप में हुई है, जो मांगो यादव के पुत्र थे. यह घटना दो चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद का परिणाम है. मृतक के भाई ललित यादव ने बताया कि होली के त्योहार के दौरान मंगलवार सुबह कुछ महिलाओं के बीच रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. यह विवाद सुलझ गया था, जिसके बाद विनोद यादव घर में जाकर सो गए थे.

ललित यादव के अनुसार, इसी दौरान उनके चचेरे भाई घर में घुस आए और सोए हुए विनोद यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी. पिटाई इतनी गंभीर थी कि विनोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने विनोद यादव को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें नवादा रेफर कर दिया गया. नवादा में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के भाई ललित यादव ने आरोप लगाया कि यह जमीन विवाद वर्ष 2005 से चला आ रहा है. इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया था. उन्होंने चचेरे भाई मनोज यादव पर हत्या का आरोप लगाया है. सुबह में दोनों परिवार के बीच महिलाओं के बीच जमकर गाली गलौज भी हुआ था. लेकिन शाम होते ही यह गाली गलौज खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया था. जहां युवक की पीट कर हत्या कर देने की बात कही जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है. एसडीपीओ हुलास कुमार के द्वारा बताया गया कि एक बिंदु पर जांच की जा रही है आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा. मौत कैसे हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही या खुलासा होगा.

यह भी पढ़ें: रांची में बढ़ा अपराधियों का दुस्साहस, शराब दुकान में की गई फायरिंग

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

पारंपरिक गीत-नृत्य की प्रस्तुति, विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने किया नगाड़ा वितरण