नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11 भारत
गोपालगंज/डेस्क: गोपालगंज न्यायलय परिसर में उस वक्त ऑफर तफरी मच गया. जब न्यायलय परिसर के पांचवी मंजिल पर चढ़कर एक युवती खुदकुशी करने की प्रयास करने लगी. हालांकि कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता से युवती को बचा लिया.घटना नगर थाना के व्यहार न्यायालय परिसर की है. बताया जाता है कि युवती का उसी के गाँव तिवारी मटहिनिया के युवक से दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था. युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता था. लड़की जब शादी का दबाव देने लगी तो उसने आज कोर्ट मैरिज करने के लिए गोपालगंज बुलाया था.युवती के काफी देर इंतजार करने के बाद विशाल कोर्ट परिसर में नहीं आया. और उसका मोबाइल स्विचऑफ था.
इस घटना के बाद युवती न्यायलय के पांच मंजिल ऊंची इमारत की छत पर चढ़कर खुदकुशी करने की कोशिश की. जिसके वजह से कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गया.न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों ने उस युवती को नीचे उतार कर उसे कस्टडी में ले लिया है. पुलिस युवती के बयान पर विशाल यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: शेखपुरा: बारह करोड़ से अधिक रुपये अनक्लेम, वास्तविक धारक को खोजने की कवायद तेज