नवादा में तेज रफ्तार लॉरी मकान में घुसी, बड़ा हादसा टला, चालक बाल-बाल बचा

नवादा में तेज रफ्तार लॉरी मकान में घुसी, बड़ा हादसा टला, चालक बाल-बाल बचा

नवादा में तेज रफ्तार लॉरी मकान में घुसी बड़ा हादसा टला चालक बाल-बाल बचा

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले में गया-रजौली एसएच-70 पर 30 फिटवा के पास शुक्रवार रात करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार और अनियंत्रित लॉरी सड़क किनारे लगे कई हरे पेड़ों को तोड़ते हुए एक मकान में जा घुसी. हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही सिरदला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी विनेश कुमार ने बताया कि रात में अचानक जोरदार आवाज हुई. बाहर निकलकर देखा तो ट्रक पेड़ों को तोड़ते हुए दीवार तोड़कर मकान के अंदर घुसा हुआ था. गनीमत रही कि उस समय मकान के लोग कमरे में नहीं सो रहे थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में मकान की दीवार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और कई पेड़ टूट गए. ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने या वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है.

यह भी पढ़े: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे नवादा, गंगाजल योजना का किया निरीक्षण
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त