समस्तीपुर में हृदयविदारक मामला, पत्नी के बाद युवक ने भी लगाई फांसी, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर में हृदयविदारक मामला, पत्नी के बाद युवक ने भी लगाई फांसी, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर में हृदयविदारक मामला पत्नी के बाद युवक ने भी लगाई फांसी डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. रोसड़ा के करियन वार्ड संख्या-3 में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अविनाश कुमार पासवान के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 

परिजनों के अनुसार, अविनाश की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी. उनकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी है, जो अब अनाथ हो गई है. बताया जाता है कि दो महीने पूर्व घरेलू विवाद के कारण उनकी पत्नी अमृता देवी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पत्नी की मौत के बाद से अविनाश गहरे सदमे और तनाव में था।परिवार वालों ने बताया कि अविनाश हरियाणा में मजदूरी करते था, लेकिन पत्नी की मौत के बाद काम छोड़कर गांव लौट आया था. घटना वाले दिन घर के पास दीवार पर रखे बांस में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि फांसी लगाने से पहले मृतक अपने मोबाइल फोन से रोते हुए एक वीडियो भी बनाया. मृतक के छोटे भाई छोटू पासवान जब सुबह नाश्ते के लिए बुलाने गया तब वह फंदे से लटका मिला. इसके बाद उसने शोर मचाया और आसपास के लोग जुट गए.

सूचना मिलने पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है और वीडियो की जांच की जा रही है. इस संबंध में रोसड़ा थाना अध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि करियन गांव से युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी. पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मोबाइल की जांच की जा रही है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. इधर, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. एक ही परिवार में दो महीने के भीतर हुई दो मौतों से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध है. मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर भी परिवार गहरे चिंता में है.

यह भी पढ़े: गोपालगंज में 20 हजार में किशोरी का सौदा, जबरन राजस्थान ले जाने की साजिश नाकाम
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त