शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में नामजद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है.जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को मदन यादव को गोली मार दी गई थी. गोली उनके कंधे में लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान मदन यादव ने पुलिस को अपना बयान दिया.घायल के बयान पर विनोद यादव, पिंकू यादव और निकेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया.
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है. सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मदन यादव और आरोपियों के बीच पुराना आपसी विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के कारण मदन यादव पर गोली चलाई गई. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: श्री बाबा रामदास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, मुख्य अतिथियों ने दिया विद्यालय के विकास का आश्वासन