मोक्ष व ज्ञान की भूमि गया में तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया पिंडदान, विष्णुपद मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा

By : News11 Bharat
मोक्ष व ज्ञान की भूमि गया में तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया पिंडदान, विष्णुपद मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा

अभिषेक राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
मोक्ष और ज्ञान की पावन भूमि गया में आज तमिलनाडु के  राज्यपाल आर.एन. रवि ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर विधिवत पिंडदान किया. विष्णुपद मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य मणिलाल बारिक ने बताया कि राज्यपाल ने अपने पूर्वजों पिता तुल्य, माता तुल्य, नानी, ससुर, मासी एवं बुआ सहित अन्य स्वजनों का मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धापूर्वक पिंडदान किया.
राज्यपाल ने विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी और अक्षयवट तीनों पवित्र स्थलों पर शास्त्रोक्त विधि से पिंडदान संपन्न कराया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में रुद्राक्ष अभिषेक, जलाभिषेक तथा मध्य अभिषेक की पूजा भी विधिवत कराई गई. पिंडदान से संबंधित सभी धार्मिक अनुष्ठानों की समुचित व्यवस्था की गई थी.

पिंडदान एवं पूजा-अर्चना के उपरांत विष्णुपद मंदिर कमेटी की ओर से राज्यपाल को विष्णु चरण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्री भी उपस्थित रही. कार्यक्रम शांत, श्रद्धामय एवं परंपरागत वातावरण में संपन्न हुआ.

यह भी पढ़े: नवादा के रजौली में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया, 17 फरवरी तक नहीं हटाए तो बुलडोजर से कार्रवाई
 
संबंधित सामग्री

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.