गोपालगंज: होली पर सख्ती, 522 लीटर शराब जब्त, 29 लोग किये गये गिरफ्तार

गोपालगंज: होली पर सख्ती, 522 लीटर शराब जब्त, 29 लोग किये गये गिरफ्तार

गोपालगंज होली पर सख्ती 522 लीटर शराब जब्त 29 लोग किये गये गिरफ्तार

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:  होली पर्व को लेकर गोपालगंज में उत्पाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जिले में शराब तस्करी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने कुल 522 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की है. इस कार्रवाई में शराब के नशे में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब के साथ तीन अन्य व्यक्तियों को पकड़ा गया है. एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है. इस पूरे अभियान की जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी है. उत्पाद विभाग द्वारा होली को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी चेकपोस्ट और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी विशेष अभियान के तहत कल की गई कार्रवाई में 26 व्यक्तियों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया.

वहीं तीन व्यक्तियों को शराब के साथ पकड़ा गया है. कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन और दो बाइक भी जब्त की गई है. उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान लगभग 481 लीटर विदेशी शराब जब्त की. इसके अलावा दो पहिया वाहनों से करीब 23 लीटर शराब बरामद की गई. कुल मिलाकर इस विशेष अभियान में लगभग 522 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की गई है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. सभी चेकपोस्ट पर सघन जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि शराब की तस्करी, अवैध भंडारण और सेवन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. होली तक यह विशेष अभियान और तेज किया जाएगा ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. उत्पाद विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे शराब तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. होली के मौके पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उत्पाद विभाग का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: आरा में पिछले दिनों आत्मदाह करने वाले टेंपो चालक की पटना में हुई मौत

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार