बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार के इनामी अपराधी मोहन मांझी गिरफ्तार

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार के इनामी अपराधी मोहन मांझी गिरफ्तार

गया पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी को उसके सहयोगी सोनु मांझी के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों कई हत्या और आर्म्स एक्ट मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 50 हजार के इनामी अपराधी मोहन मांझी गिरफ्तार

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार के इनामी अपराधी मोहन मांझी गिरफ्तार |

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 

 अभिषेक राज  / गया : गया जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी को उसके सहयोगी सोनू मांझी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों लंबे समय से हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार चल रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन मांझी कोलकाता से गया लौट रहा है और सरबहदा क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बोधगया मोड़ के पास घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान चलाया। जैसे ही दोनों आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे।

हाईलाइट्स - 

  • गया पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी को गिरफ्तार किया
  • सहयोगी सोनु मांझी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
  • दोनों लंबे समय से हत्या और आर्म्स एक्ट मामलों में फरार थे
  • गुप्त सूचना के आधार पर बोधगया मोड़ के पास हुई गिरफ्तारी
  • गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी भागने की कोशिश में थे
  • पुलिस ने सशस्त्र बल की मदद से मौके पर ही दबोचा
  • पूछताछ में 3 अगस्त 2025 के हत्या कांड में संलिप्तता स्वीकार
  • पहले ही इस केस में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं
  • डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया
  • अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

मौके पर ही दोनों आरोपी दबोचे गए

भागने की कोशिश के दौरान सशस्त्र बल की मुस्तैदी से दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने तुरंत उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने 3 अगस्त 2025 को हुए एक हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इस मामले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

डीएसपी ने दी जानकारी

गया टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मोहन मांझी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें-  शराबबंदी पर सियासी संग्राम: नीरज कुमार का तेजस्वी पर बड़ा आरोप, ‘शराब कंपनियों से लिया चुनावी चंदा’
 

 

संबंधित सामग्री

NEET student death case twist: जहानाबाद NEET छात्रा मामला में आया निशांत कुमार का नाम, छात्रा की मां ने लगाया आरोप !

राजनीति

NEET student death case twist: जहानाबाद NEET छात्रा मामला में आया निशांत कुमार का नाम, छात्रा की मां ने लगाया आरोप !

पटना के कारगिल चौक पर NEET छात्रा मामले को लेकर परिजनों और समर्थकों ने सीबीआई जांच के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

अरे ये क्या! तरबूज के पेट में छिपी शराब—बिहार में तस्करों का हैरान कर देने वाला जुगाड़, पुलिस ने खोली पोल

बिहार

अरे ये क्या! तरबूज के पेट में छिपी शराब—बिहार में तस्करों का हैरान कर देने वाला जुगाड़, पुलिस ने खोली पोल

सारण के एकमा थाना क्षेत्र में तस्करों ने तरबूज के अंदर शराब छिपाकर सप्लाई करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना पर पूरे खेल का भंडाफोड़ कर दिया।इस कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है

बाढ़ में जमीन विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

बिहार

बाढ़ में जमीन विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

बाढ़ के अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेउरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नवादा में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बिहार

नवादा में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

नवादा जिले में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

अनंत अंबानी की बड़ी पहल : केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए ₹18 करोड़ का दान

देश-विदेश

अनंत अंबानी की बड़ी पहल : केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए ₹18 करोड़ का दान

अनंत अंबानी ने केरल के राजराजेश्वरम और गुरुवायूर मंदिरों के विकास व संरक्षण के लिए कुल ₹18 करोड़ के दान की घोषणा की। इस पहल में मंदिर जीर्णोद्धार के साथ-साथ हाथियों के कल्याण और आधुनिक देखभाल सुविधाओं