न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बोकारो की 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी से जुड़े मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता के रिश्तेदार को बोकारो पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने के मामले में राज्य की DGP तदाशा मिश्र वर्चुअल माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हुई.
कोर्ट ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि याचिकाकर्ता के चाचा ससुर को पिंडराजोड़ा थाना में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनके माथा और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है. वह एक निजी क्लीनिक में भर्ती हैं. वह पीड़ित परिवार से हैं, इसके बावजूद भी उनको पीटा गया. क्या यही पुलिस की कार्रवाई होती है. नाराज कोर्ट ने DGP से पूछा, क्यों नहीं एसपी बोकारो के खिलाफ क्रिमिनल अवमानना की कार्रवाई की जाए.
कोर्ट ने उनसे पूछा है कि याचिकाकर्ता के रिश्तेदार को कस्टडी में लेकर पिटाई क्यों की गई? कोर्ट ने मारपीट के संबंध में डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है. साथ ही यह भी कहा कि अगर याचिकाकर्ता को या उनके किसी रिश्तेदारों को बोकारो पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी बोकारो एसपी पर होगी. इस मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी.
ये भी पढ़ें- कुख्यात गैंगस्टर अनिल शर्मा ने अपनी रिहाई के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, 25 वर्षों से जेल में है बंद