राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
शेरघाटी/डेस्क: डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत करमौनी नहर के पास पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 114.85 लीटर विदेशी शराब (कुल 260 बोतल) बरामद की है. मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.
गिरफ्तार अभियुक्तों में विशु कुमार उर्फ चंदन कुमार (18 वर्ष), पिता विनोद प्रसाद, निवासी कादिरगंज औरंगपुर थाना कादिरगंज जिला पटना (चालक), कौशल कुमार (21 वर्ष), पिता स्व. रामत प्रसाद, निवासी खरजम्मा थाना मसौढ़ी जिला पटना, मिथलेश कुमार (32 वर्ष), पिता लखन यादव, निवासी गरवईया थाना बाराचट्टी जिला गया तथा राजू कुमार (28 वर्ष), पिता शिबु यादव, निवासी गरवईया थाना बाराचट्टी जिला गया शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर करमौनी नहर के पास छापेमारी की गई. तलाशी के दौरान दोनों मोटरसाइकिल से शराब बरामद हुई. सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
छापेमारी दल में अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मो. हाबिल, नीतू कुमारी, चांदनी कुमारी तथा गृह रक्षक प्रवीण कुमार (162225), सुनील कुमार सिंह (162284), वरुण कुमार (162220), सतेंद्र कुमार (162803) शामिल थे. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है.
यह भी पढ़ें: नवादा में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात, भक्तों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम