सड़क हादसे में मुख्यालय डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित चार घायल, सभी इलाज के लिए वाराणसी रेफर

By : News11 Bharat
सड़क हादसे में मुख्यालय डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित चार घायल, सभी इलाज के लिए वाराणसी रेफर

अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर के समीप बोलेरा और ट्रक की भीषण टक्कर में कैमूर जिले के भभुआ मुख्यालय डीएसपी इंस्पेक्टर सहित चार घायल हो गए, जिसमें बुरी तरह से घायल होने के कारण इलाज के बाद रेफर कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना से भभुआ लौटने के दौरान जैसे ही बोलेरो दादर के समीप पहुंचा गलत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई, जिसमें बैठे भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार,क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार,चालक राजीव कुमार और करण कुमार घायल हो गए. जिन्हें तत्काल सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विंध्याचल सिंह ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़े: सहरसा में ठंड से राहत की पहल, हर चौक-चौराहे पर जलेगा अलाव
 
संबंधित सामग्री

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत