पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद जदयू से निष्कासित, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में करेंगे चुनावी मुकाबला

By : Mansi Kumari
पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद जदयू से निष्कासित, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में करेंगे चुनावी मुकाबला

धीरज कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
जमुई/डेस्क:
जदयू ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निष्कासित कर दिया हैं. जदयू के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने शनिवार को इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया हैं. संजय प्रसाद 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर चकाई विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे. उस चुनाव में जदयू को करारी हार का सामना करना पड़ा था और संजय प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे. उस समय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे सुमित सिंह ने जीत हासिल की थी. बाद में सुमित सिंह ने एनडीए को समर्थन देकर बिहार सरकार में मंत्री पद पाया. आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने सुमित सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें चकाई विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया हैं. इसी फैसले से नाराज़ होकर पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने पार्टी लाइन से अलग होते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. उन्होंने चकाई सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया हैं.

पार्टी ने संजय प्रसाद के इस कदम को गंभीर अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधि मानते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हैं. जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा संजय प्रसाद को पहले भी पार्टी ने पूरा सम्मान दिया था. 2020 में उन्हें टिकट देकर मौका दिया गया था, लेकिन इस बार उन्होंने पार्टी के निर्णय की अवहेलना की हैं. ऐसे में जदयू संगठन के अनुशासन से कोई समझौता नहीं करेगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, संजय प्रसाद के निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले से चकाई विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके मैदान में आने से सुमित सिंह और अन्य दलों के प्रत्याशियों के बीच वोटों का बंटवारा हो सकता हैं.

यह भी पढ़े: बेतिया में BJP सांसद से 10 करोड़ की रंगदारी की मांग, बेटे की जान पर भी खतरा
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.