कमाल उद्दीन/न्यूज11 भारत
मोकामा/डेस्क: बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना प्रभारी के खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक रणविजय सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रखंड परिसर में धरना देते हुए थानाप्रभारी पर कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग किया. दिनांक 5 फरवरी को शशि रंजन सिन्हा और सुधीर कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में बख्तियारपुर थाना अंतर्गत हो गई. परिजनों के साथ पूर्व विधायक ने इसको साजिश के तहत हत्या का मामला बताते हुए थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज करवाया.
परिजनों का आरोप है कि पुलिस नामजद आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर थाने से छोड़ दिया.
मृतक भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता थे. पूर्व विधायक ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थानाध्यक्ष पर कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग सरकार और पुलिस के वरीय अधिकारियों से किया. पूरा मामले के पीछे पैसा लेनदेन और होटल व्यवसाय के पार्टनरशिप से जुड़ा है. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: वजीरगंज में जेसीबी और डाक पार्सल वैन की टक्कर, चालक बाल-बाल बचा