नवादा में जंगल में लगी आग, 112 और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

By : News11 Bharat
नवादा में जंगल में लगी आग, 112 और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित तिलैया पुल के पास जंगल में अचानक आग लग गई. राहगीरों की त्वरित सूचना पर आपातकालीन सेवा 112 पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई.

जानकारी मिलते ही राहगीरों ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया. इसके बाद हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार को मामले की जानकारी मिली, जिन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया. अग्निशमन विभाग की टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने तेजी से फैल रही आग को चारों ओर से घेरकर पूरी तरह नियंत्रित कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है. आग लगने के कारणों की जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग किसी ने जानबूझकर लगाई थी या किसी चिंगारी के कारण लगी.

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि तेज हवा चलने और बगल से गुजर रहे बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण आग लगी होगी. हालांकि, समय पर आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. फायर विभाग की टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिससे आग को दूर तक फैलने से रोका जा सका.

यह भी पढ़े: धनबाद के बरमसिया में फायरिंग से सनसनी, दो युवकों को लगी गोली, SNMMCH में भर्ती
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.