वैशाली में नाके पर पकड़ी गई लाखों की विदेशी शराब, 4 गिरफ्तार

By : News11 Bharat
वैशाली में नाके पर पकड़ी गई लाखों की विदेशी शराब, 4 गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नए वर्ष को लेकर के बिहार के वैशाली में जगह-जगह पर वाहन चेकिंग सघन तरीके से लगाए गए है. वहीं साथ में शराब तस्करों को नकेल कसने के लिए सभी गाड़ियों को आवश्यक तरीके से चेक भी किया जा रहा था.

चेकिंग के दौरान नगर थाना क्षेत्र में पुरानी गंडक पुल के निकट एक गाड़ी को ड्यूटी में तैनात जवान के द्वारा रोकने का इशारा दिया गया लेकिन वह रोकने की जगह भागने का प्रयास करने लगा. इसे देखकर पुलिस जवानों ने संदिग्ध लोगों और गाड़ी को पकड़कर पूछताछ और तलाशी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान गाड़ी में बने तहखाने में बड़े पैमाने पर लाखों की विदेशी शराब बरामद किए गए. पुलिस हैरान तब थी जब उस गाड़ी में दो महिलाएं भी बैठी थी. उनसे जब पूरा पूछताछ किया गया तो ओ लोग बोली की हम लोग शराब खरीद बिक्री नहीं करते हैं. बस महज 2000 के लिए हम लोग गाड़ी में बैठ कर जाते है और शराब लाने का काम करते हैं. महिला देखकर पुलिस के जवान या अनलो को शक नहीं होता है और आसानी से बॉर्डर पार करके शराब हम लोग ले पाते हैं. पुलिस ने इनके साथ दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधिनियम 2012 दर्ज कर इन सभी चारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. गिरफ्तार अपराधी सभी पटना ज़िला के बताए जा रहे है. पुलिस ने तहखाने बने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है.

यह भी पढ़े: सहरसा नगर निगम में विज्ञापन शुल्क को लेकर बड़ा घोटाला उजागर, करोड़ों के राजस्व पर उठे सवाल
 

संबंधित सामग्री

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती मरीजों के लिए करीब तीन महीने से भोजन की व्यवस्था बंद रहने का मामला सामने आया है।