राजीव कुमार/न्यूज11 भारत
पूर्णिया/डेस्क: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को पूर्णिया में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बिहार में चल रहे इंक्रोचमेंट ड्राइव पर जमकर बरसे और कहां की ठंड महीने में किसी भी कीमत पर गरीबों के आसियाने न उजाड़े जाएं उससे पहले जमीन दीजिए जमीन पर घर बनाइये और चाबी दीजिए तब जाकर उनके घर तोड़िए . वही पप्पू यादव ने कहा कि विदेशी मेहमान के आने पर विरोधी दल के नेता के मिलने की परंपरा सदियों से रही है लेकिन डरी हुई और झूठी सरकार ऐसा नहीं करती है जो साबित करता है भारत की सरकार डरी हुई है.
उन्होंने कहा कि ये लोग पढ़ते भी नहीं है इन्हें ना तो गांधी का पता है ना नेहरू का ना लोहिया का. अब तो उनके विधायक कहते हैं महिला कुत्ता रखती है आत्म संतुष्टि के लिएब. अभिलंब ऐसे विधायक को डिस्चार्ज करना चाहिए . इतना बड़ा घोर अपमान हिंदुस्तान की आधी आबादी का आज तक किसी ने नहीं किया है. क्या उनके घर मां-बहन नहीं है . क्या वहां भी कुत्ता था . उनसे आप उम्मीद करते हैं कि राहुल गांधी का सम्मान करें . पप्पू यादव ने कहा कि हम रहे या ना रहे लेकिन गरीब मिडिल क्लास के सवाल पर हम हमेशा खड़े रहेंगे.
उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें जमीन नहीं देती है तो हम जमीन खरीद कर देंगे . लेकिन कॉमन मैन के सवाल पर हम कभी भी पीछे नहीं रहेंगे . हमने नालंदा में गरीबों को 50-50 हजार रुपए दिए हैं और आम आदमी के सवाल पर कोई कंपरमाइज नहीं होगा . ठंड महीने में किसी भी कीमत पर गरीबों का निवाला और आशियाना ना छीन जाए . पप्पू यादव ने कहा कि देश के अधिकारी नेता के संपत्ति की जांच होनी चाहिए .30 साल पहले उनके पास क्या था और आज कितनी संपत्ति है.
यह भी पढ़ें: गोपालगंज: तंदूरी भट्टी के अंदर छुपा तहखाना! उत्पाद विभाग ने विदेशी शराब सहित दो तस्कर किये गिरफ्तार