चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, थूक चटवाने का वीडियो वायरल होने के बाद FIR

थूक चटवाने का वीडियो वायरल

चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, थूक चटवाने का वीडियो वायरल होने के बाद FIR

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और इंसानियत दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई थूक चटवाने का वीडियो वायरल होने के बाद fir

धीरेन्द्र पाण्डेय/न्यूज11 भारत 
औरंगाबाद/डेस्क:
औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और इंसानियत दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पशु मेले के समीप चोरी के शक में एक युवक को कुछ लोगों ने  घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की.  युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे थूक चटवाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि डिहुरी गांव निवासी राकेश कुमार बिजली कार्यालय से बिल में सुधार करवाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया. राकेश का आरोप है कि चोरी का संदेह जताते हुए उनके साथ मारपीट की गई और अभद्र व्यवहार किया गया. वीडियो में युवक के साथ  अमानवीय व्यवहार किया गया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद गोह पुलिस हरकत में आई. पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार के मुताबिक, पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान की जा रही है.

 ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि युवक पर पहले भी चोरी का आरोप लग चुका है और घटना के दिन भी उसके द्वारा लोहे का ग्रिल ले जाने का कथित वीडियो सामने आया है.  लेकिन सवाल यह है कि अगर किसी पर चोरी का शक था, तो क्या उसे कानून अपने हाथ में लेकर पीटने और  थूक चटवाने का अधिकार  किसने दिया? किसी भी आरोप की जांच और सजा देने का अधिकार कानून और न्याय व्यवस्था का है, भीड़ का नहीं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

संबंधित सामग्री

देश-विदेश

'Rent Boyfriend' के नाम पर ठगी: अकेलेपन को निशाना बनाने वाला नया Cyber Scam, जानिए क्या है इसकी सच्चाई 

हैदराबाद में सामने आए 'Rent Boyfriend' विज्ञापनों ने ऑनलाइन ठगी के एक नए तरीके को उजागर किया है.

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

झारखंड

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

झारखंड

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, यशस्विनी सहाय व एनके एरिया महाप्रबंधक अमिताभ तिवारी ने किया

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच अब तेज हो गई है.

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

झारखंड

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

कार्यकर्ता देशभक्ति की धुन पर पूरे उत्साह के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े