किशनगंज में सैन्य छावनी निर्माण के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन

किशनगंज में सैन्य छावनी निर्माण के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन

किशनगंज में सैन्य छावनी निर्माण के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: किशनगंज जिले के कोचाधामन और बहादुरगंज प्रखंड में प्रस्तावित सैन्य छावनी निर्माण को लेकर शुरू हुई भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के खिलाफ किसानों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर दिखा. भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों की संख्या में किसानों ने शहर के टाउन हॉल के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल किसानों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

धरना में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अख्तरुल ईमान, विधायक सरवर आलम सहित कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. धरना को संबोधित करते हुए विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि यह जमीन उनके बाप-दादाओं की है, जिन्होंने इसे अपने खून-पसीने से सींचा है. उन्होंने कहा कि किसान न तो सेना के खिलाफ हैं और न ही देश की सुरक्षा के विरोधी हैं, लेकिन उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

उन्होंने मांग की कि सैन्य छावनी का निर्माण ऐसे क्षेत्र में किया जाए, जहां आबादी कम हो और किसानों की जीविका पर असर न पड़े. अख्तरुल ईमान ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

धरना-प्रदर्शन में नासिक नदीर, इम्तियाज नसर, नसीम सहित बड़ी संख्या में किसान व स्थानीय लोग शामिल हुए. प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन किसानों के तेवर साफ तौर पर सरकार के प्रति नाराजगी को दर्शा रहे.

यह भी पढ़ें: बालू माफियाओं की करतूत, जीपीएस सिस्टम से छेड़छाड़कर अवैध बालू ढुलाई का मामला आया सामने

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार