मोकामा हत्याकांड के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग, अवैध हथियारों पर कार्रवाई के निर्देश

मोकामा हत्याकांड के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग, अवैध हथियारों पर कार्रवाई के निर्देश

मोकामा हत्याकांड के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग अवैध हथियारों पर कार्रवाई के निर्देश

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
मोकामा में हुए हत्याकांड और चुनावी हिंसा के बाद चुनाव आयोग एक्शन में आ गया हैं. आयोग ने राज्य के अधिकारियों को अवैध हथियारों की बरामदगी और लॉ एंड ऑर्डर को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया हैं. साथ ही शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी गाइडलाइनों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा की. बैठक में यह साफ निर्देश दिया गया कि चुनावी माहौल में किसी भी तरह की अराजकता या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस बीच मोकामा में चुनावी हिंसा को लेकर एक और एफआईआर दर्ज की गई हैं. यह शिकायत आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी के समर्थकों की ओर से पंडारक थाने में दी गई थी. शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार को दुलारचंद यादव की शव यात्रा के दौरान पंडारक में बवाल हुआ था, जिसमें वीणा देवी के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. इस मामले में सुमित, सोनू और गोलू को आरोपी बनाया गया हैं. मोकामा हत्याकांड में अब तक कुल चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. इनमें से तीन एफआईआर भदौर थाने में और एक एफआईआर पंडारक थाने में दर्ज हुई हैं.

पहली एफआईआर दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार की शिकायत पर दर्ज हुई थी, जिसमें अनंत सिंह, उनके दो भतीजे राजवीर और कर्मवीर के साथ छोटन सिंह और कंजय सिंह को नामजद किया गया हैं. वहीं दूसरी ओर अनंत सिंह के समर्थक जितेंद्र कुमार की शिकायत पर जनसुराज प्रत्याशी प्रियदर्शी पियूष, लखन महतो, बाजो महतो, नीतीश महतो, ईश्वर महतो और अजय महतो पर मामला दर्ज किया गया हैं. इसके अलावा पुलिस ने भी अपनी ओर से दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में एक स्वतः संज्ञान एफआईआर दर्ज की हैं. मोकामा में बढ़ती चुनावी हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो कल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गुरुद्वारे में भी देंगे नमन
 
संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.