बिहार: निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को दी सख्त चेतावनी, डीपफेक वीडियो और व्यक्...

बिहार: निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को दी सख्त चेतावनी, डीपफेक वीडियो और व्यक्तिगत आरोपों से बचने के दिए निर्देश

बिहार निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को दी सख्त चेतावनी डीपफेक वीडियो और व्यक्तिगत आरोपों से बचने के दिए निर्देश

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आयोग ने विशेष रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं को रोकने पर जोर दिया हैं.
आयोग ने राजनीतिक दलों को AI या किसी अन्य तकनीक से बनाए गए डीपफेक वीडियो के दुरुपयोग से बचने का निर्देश दिया हैं. इन वीडियो में तथ्यों को विकृत करके गलत या भ्रामक जानकारी फैलाई जा सकती है, जिसे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला माना जाएगा.

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि राजनीतिक आलोचना केवल दलों की नीतियों, कार्यक्रमों, अतीत के रिकॉर्ड और कार्यों तक सीमित रहनी चाहिए. किसी भी नेता या कार्यकर्ता के व्यक्तिगत जीवन के पहलुओं पर हमला या व्यक्तिगत आरोप आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा. इसके अलावा आयोग ने दलों को असत्यापित या तोड़-मरोड़कर पेश की गई सूचनाओं से बचने की हिदायत दी हैं. किसी भी उल्लंघन की स्थिति में आयोग सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा.

height=565

यह भी पढ़े: Bihar Election 2025: लखीसराय, दरभंगा, सहरसा.. BJP की 27 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची लगभग तय! देखें संभावित लिस्ट
 
संबंधित सामग्री

स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले पानी जरूरी! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ की घंटी

देश-विदेश

स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले पानी जरूरी! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ की घंटी

बिहार में रोड एक्सीडेंट में जब्त वाहन अब इतनी देर में लौटाएगी पुलिस, जारी हुआ आदेश

बिहार

बिहार में रोड एक्सीडेंट में जब्त वाहन अब इतनी देर में लौटाएगी पुलिस, जारी हुआ आदेश

बिहार पुलिस मुख्यालय ने रोड एक्सीडेंट के बाद वाहनों को 24 घंटे के अंदर वापस करने का आदेश जारी किया है। यह कदम मख्य रूप से अनावश्यक देरी रोकने के लिए उठाया गया है।

नंदीग्राम में वोटिंग से पहले बड़ा फेरबदल, EC ने बदला पुलिस ऑब्जर्वर, पूर्व CBI अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

राजनीति

नंदीग्राम में वोटिंग से पहले बड़ा फेरबदल, EC ने बदला पुलिस ऑब्जर्वर, पूर्व CBI अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

Jharkhand Weather: आसमान से बरस रही आग! झारखंड में गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

झारखंड

Jharkhand Weather: आसमान से बरस रही आग! झारखंड में गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

Bihar Panchayat Elections:बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, इसी महीने मिल जाएगी मल्टी-पोस्ट ईवीएम

बिहार

Bihar Panchayat Elections:बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, इसी महीने मिल जाएगी मल्टी-पोस्ट ईवीएम

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मतदाता-सूची जल्द जारी करने का भी निर्देश दिया गया है।