धीरज कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
जमुई/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार को जमुई शहर में राजनीतिक तनाव उस समय चरम पर पहुंच गया जब राजद प्रत्याशी शमशाद आलम के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिना प्रशासनिक अनुमति के निकले इस जुलूस ने भाजपा कार्यालय के सामने नारेबाजी की और बैनर-पोस्टर फाड़ दिए. “आरजेडी ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. अचानक हुए इस बवाल से आसपास के बाजारों में अफरा-तफरी मच गई, दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए और सड़कें सुनसान हो गई.
करीब आधे घंटे तक उग्र समर्थक भाजपा कार्यालय के बाहर डटे रहे. इसी दौरान दोनों दलों के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. सूचना मिलते ही एसडीपीओ जमुई, टाउन थाना अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में करने की कोशिश की.
यह भी पढ़े: नालंदा में मॉडल अस्पताल की वार्ड गर्ल पर एसिड अटैक, शरारती तत्वों ने किया केमिकल इस्तेमाल, जांच जारी