न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के दौरान छात्र संगठनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भड़क उठी. देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सघन छापेमारी की. सिटी एसपी पटना मध्य और पीरबहोर पुलिस के साथ-साथ आसपास के कई थानों की टीम ने विभिन्न छात्रावासों में कार्रवाई की. इस दौरान मिंटो छात्रावास से आठ छात्रों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए छात्रों में से एक छात्र का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस सभी छात्रों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान यह भिड़ंत कैसे हुई.
यह भी पढ़े: बिहार विधानसभा में शून्यकाल की जानकारी अब ऑनलाइन, अगले सोमवार से लागू