अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब जांच अभियान चलाया. इस दौरान दुर्गावती बाजार के समीप सवारी ऑटो से तीन महिला को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश से सवारी ऑटो से तीन महिला शराब की खेप लेकर आ रही थी. जांच के दौरान शराब को जप्त किया गया और महिला को गिरफ्तार किया गया. तीनों महिला उत्तर प्रदेश से शराब लेकर औरंगाबाद जा रही थी. उनके पास से 54 लीटर शराब और 35 हजार कैश बरामद किया गया.
तीनों महिला गिरफ्तार
अर्रेस्ट की गई महिलाओं की पहचान विंध्याचली देवी, सुमन देवी और मंजू देवी के रूप में हुई है. तीनों महिला डालमिया नगर, रोहतास और केशोवपुर सोन नगर थाना बरुन जिला औरंगाबाद जिले की रहने वाली है. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़े: समस्तीपुर में हृदयविदारक मामला, पत्नी के बाद युवक ने भी लगाई फांसी, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ