कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 2 किलो गांजा बरामद एक गिरफ्तार

अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 किलो गांजा बरामद किया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसकी पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी लक्ष्मण पाडये के रूप में हुई है.

लाखों रुपए का गांजा बरामद
बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. मौके पर पहुंचे दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे 19 पर एक दुकानदार अपने दुकान के आड़ में भारी मात्रा में गांजा सप्लाई करने का कार्य करता था. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दुकान में छिपाकर गांजा रखा गया था. मौके पर थाना प्रभारी गिरीश कुमार अपने पुलिस बल के साथ अंचलाधिकारी सदानंद कुमार पहुंचे.

तराजू और वजन के साथ जप्त
पुलिस ने गांजा को जप्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जप्त गांजा कुल 2 किलो का है, जिसे तराजू और वजन के साथ जप्त किया गया है. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़े: सहरसा में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, अंचलाधिकारी समेत 5 लोग घायल
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त