नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर झारखंड के स्वस्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जताई चिंता, पुनर्विचार की अपील

By : News11 Bharat
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर झारखंड के स्वस्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जताई चिंता, पुनर्विचार की अपील

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया है. अपने पोस्ट में उन्होंने इस निर्णय को आश्चर्यजनक और चिंताजनक बताया है.

इरफान अंसारी ने लिखा कि मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला कहीं न कहीं आत्मघाती राजनीतिक कदम प्रतीत होता है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति बनी कि नीतीश कुमार को यह निर्णय लेना पड़ा. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या उन पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव है या उन्हें मजबूर किया जा रहा है.
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि यदि नेतृत्व परिवर्तन करना ही था तो नीतीश कुमार अपने किसी उत्तराधिकारी को आगे बढ़ा सकते थे और खुद मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते थे. ऐसे में राज्यसभा जाने की जल्दबाजी समझ से परे है. उन्होंने कहा कि यह फैसला केवल बिहार ही नहीं, बल्कि झारखंड समेत पूरे देश के राजनीतिक परिदृश्य को चौंकाने वाला है. उन्होंने नीतीश कुमार से अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की.

इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि किसी भी तरह के दबाव या ब्लैकमेलिंग के सामने झुकना नीतीश कुमार के व्यक्तित्व के अनुरूप नहीं है. यदि किसी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना हो रही है तो उन्हें खुलकर सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश की जनता और लोकतांत्रिक ताकतें उनके साथ खड़ी हैं और इतिहास उसी का सम्मान करता है जो दबाव में नहीं बल्कि अपने विवेक से निर्णय लेता है.

यह भी पढ़े: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में बढ़ी सियासी गर्मी, पप्पू यादव ने सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.