ड्यूटी में सख्ती

बिहार में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर सख्त हुआ प्रशासन, अब होगी ये कार्रवाई

अवकाश की पूर्व स्वीकृति के बगैर ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सक निलंबित किए जाएंगे। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी होगी। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर सख्त हुआ प्रशासन, अब होगी ये कार्रवाई

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा / पटना : अवकाश की स्वीकृति के बगैर ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सक निलंबित किए जाएंगे। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि अस्पतालों में ड्यूटी का रोटेशन नियमों के अनुसार पालन हो। रोस्टर ड्यूटी से अनुपस्थित चिकित्सकों की सूचना अविलंब विभाग को दी जाए।

होगी विभागीय कार्रवाई 

सरकारी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थिति रहते हुए निजी प्रैक्टिस किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। अगर कोई चिकित्सक ड्यूटी के समय निजी प्रैक्टिस करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी। बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा।

अस्पतालों की समीक्षा 

स्वास्थ्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरवल, भोजपुर, लखीसराय एवं सहरसा जिलों के सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। संबंधित जिलों के सिविल सर्जनों एवं अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला अस्पतालों में 24×7 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। भोजपुर जिला के सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रहीं। अस्पताल में ड्यूटी रोस्टर की नियमित निगरानी सिविल सर्जन द्वारा की जा रही है। स्वास्थ्य सचिव ने अन्य जिलों को भी इस मॉडल को अपनाने का निर्देश दिया।

तीन महत्वपूर्ण निर्देश

  • 1. मरीजों को अकारण निजी अस्पताल में भेजने में संलिप्त चिकित्सकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
  • 2. अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक ज्यादा से ज्यादा सर्जरी करें। ऑपरेशन अकारण टाले न जाएं।
  • 3. ड्यूटी रोस्टर का प्रभावी क्रियान्वयन हो, 24×7 इमरजेंसी सेवाओं को और व्यवस्थित किया जाए।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।