न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: नवादा के एक अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया है. सांप के काटने के बाद एक युवक सांप को डिब्बे में बंद कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा. यह घटना हिसुआ प्रखंड के सकरा गांव की है. जानकारी के अनुसार, कीरत ठाकुर नामक युवक सकरा गांव के एक भट्टे पर काम कर रहा था. उसी दौरान एक सांप ने उसके पैर में डस लिया. सांप के काटने के बाद, युवक ने उसे पकड़ा और एक डिब्बे में बंद कर सीधे नवादा के अस्पताल पहुंचा.
युवक को सांप के साथ देखकर अस्पताल में मौजूद अन्य लोग घबरा गए. हालांकि, डॉक्टरों ने युवक का इलाज शुरू किया. सुरक्षा कारणों से युवक को सांप के साथ एक अलग कमरे में बैठाया गया. डॉक्टरों ने युवक को तत्काल सुई दी. फिलहाल, कीरत ठाकुर खतरे से बाहर बताया जा रहा है. अस्पताल प्रशासन ने युवक को डिब्बे में बंद सांप को जंगल में ले जाकर छोड़ देने की सलाह दी है.
यह भी पढ़े: गौनाहा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत