बिहार चुनाव 2025: पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निमित्त जिला निर्...

बिहार चुनाव 2025: पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तैयारी का लिया जायजा

बिहार चुनाव 2025 पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तैयारी का लिया जायजा

अमित कुमार /न्यूज़11 भारत
सीतामढ़ी/डेस्क:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निमित्त जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है . निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शिका के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रिची पांडेय स्वयं लगातार निरीक्षण कर रहे हैं.
इस दौरान उन्होंने निर्वाची पदाधिकारियों (RO) से नामांकन से संबंधित समस्त तैयारी की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

इस क्रम में आज उनके द्वारा समाहरणालय  परिसर में चार नामांकन केंद्रों एवं अनुमंडल कार्यालय परिसर में दो नामांकन केंद्र का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक रिटर्निंग ऑफिसर (RO) यह सुनिश्चित करें कि नामांकन के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की कठिनाई या असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष होनी चाहिए.

जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की स्थापना पर विशेष बल देते हुए कहा कि ऑफिस के भीतर और बाहर सीसीटीवी लगातार क्रियाशील रहे और उनका लोकेशन ऐसा हो कि पूरी नामांकन प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग स्पष्ट रूप से हो सके. आयोग के गाइडलाइन का हवाला देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने RO को  इन कैमरों से प्राप्त फुटेज को मतगणना की समाप्ति के 45 दिनों तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके.

उन्होंने वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था, हेल्प डेस्क की सक्रियता, प्रपत्रों की चेकलिस्ट की उपलब्धता, घड़ी का सही समय, नाजिर रसीद कटने की अद्यतन स्थिति और नामांकन स्थल की साफ-सफाई का भी गहन निरीक्षण किया.
जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्र, फॉर्म-26 (एफिडेविट) और हेल्प डेस्क की व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ और सुव्यवस्थित रखा जाये, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को नामांकन प्रक्रिया में परेशानी का सामना न करना पड़े.
 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त