न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस पार्टी में नाराजगी की स्थिति बढ़ती दिख रही हैं. पार्टी नेतृत्व ने संभावित नुकसान को कम करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी हैं. सूत्रों के अनुसार, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शनिवार की शाम पटना पहुंचे, जबकि पार्टी के वरीय पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन भी पटना में मौजूद रहे. जिलाई पर्यवेक्षकों के साथ देर रात तक चली बैठक में टिकट बंटवारे के बाद किस सीट पर अधिक असंतोष है, इसका फीडबैक लिया गया और चुनाव प्रबंधन को दुरुस्त करने पर मंथन किया गया.
बैठक में महागठबंधन के घटक दलों के साथ समन्वय बनाकर चुनाव जीतने की रणनीति भी तैयार की गई. पार्टी नेताओं ने वरीय नेताओं के नेतृत्व में नाराज कार्यकर्ताओं को शांत करने और संगठन को मजबूती देने के उपायों पर चर्चा की.
यह भी पढ़े: छठ महापर्व पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिले के सभी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा