भागलपुर में डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्...

भागलपुर में डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

भागलपुर में डिजिटल अरेस्ट कर 120 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

शंभू भगत/न्यूज11 भारत

भागलपुर/डेस्क: भागलपुर से एक बड़ी साइबर क्राइम कार्रवाई सामने आई है वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर की गई कार्रवाई में डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.20 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अवैध फाइनेंशियल नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है. इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार साइबर अपराध थाना भागलपुर में दर्ज कांड के तहत तकनीकी अनुसंधान के दौरान यह खुलासा हुआ कि ठगी की रकम को एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से विदेशों में ट्रांसफर किया जा रहा था. जांच में सामने आया कि आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था और दुबई सहित कई विदेशी शहरों तक इसके तार जुड़े हुए थे.

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में गठित विशेष टीम ने मधुबनी जिले के बिस्फी थाना अंतर्गत छिछुआडीह गांव से आरोपी मो. गुफरान को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया. पूछताछ में यह भी सामने आया कि पीड़ितों से ठगी गई रकम को आरोपी अपने नेटवर्क के जरिए विदेश भेज देता था. पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में मानवता हुई शर्मसार, दो बच्चों के बाप ने 4 साल की बच्ची के साथ की दुष्कर्म की कोशिश

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार