न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू की ओर से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है. सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की.
डिप्टी सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा "आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए जदयू से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए उनका सतत प्रयास सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. सम्राट चौधरी ने आगे विश्वास जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी मजबूत होगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि देश की उच्च सदन में भी नीतीश कुमार का अनुभव और दृष्टिकोण महत्वपूर्ण योगदान देगा.
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को #राज्यसभा चुनाव -2026 हेतु जद (यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) March 5, 2026
आपका दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है… pic.twitter.com/VPsANV74Gq