नगर परिषद खरीद घोटाले की जांच की मांग, डीएम को सौंपा आवेदन

जांच की मांग

नगर परिषद खरीद घोटाले की जांच की मांग, डीएम को सौंपा आवेदन

नगर परिषद में वर्ष 2015 से 2022 के बीच डस्टबिन, पोल लाइट और स्ट्रीट लाइट की खरीद में कथित अनियमितताओं का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

नगर परिषद खरीद घोटाले की जांच की मांग डीएम को सौंपा आवेदन

प्रकाश रंजन, आवेदक कर्ता |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज:
नगर परिषद में वर्ष 2015 से 2022 के बीच डस्टबिन, पोल लाइट और स्ट्रीट लाइट की खरीद में कथित अनियमितताओं का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश रंजन ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपये की खरीद प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां हुईं और कई महत्वपूर्ण फाइलें भी गायब कर दी गईं।

डीएम को दिए आवेदन में प्रकाश रंजन ने कहा है कि महालेखाकार द्वारा वर्ष 2015 से 2022 तक नगर परिषद की खरीद प्रक्रिया का ऑडिट किया गया था, लेकिन कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। उनका आरोप है कि ऑडिट के दौरान कई आवश्यक अभिलेख और फाइलें उपलब्ध नहीं थीं, जिससे पूरी खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

आवेदन में यह भी मांग की गई है कि यह स्पष्ट किया जाए कि डस्टबिन, पोल लाइट और स्ट्रीट लाइट की खरीद के लिए कब-कब निविदाएं जारी हुईं, किन एजेंसियों ने भाग लिया, किसे कार्य आवंटित किया गया, कितना भुगतान हुआ और खरीदे गए सामान किन-किन स्थानों पर लगाए गए। आवेदनकर्ता का कहना है कि इन सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच आवश्यक है।

प्रकाश रंजन ने अपने आवेदन में नगर विकास एवं आवास विभाग के 13 अप्रैल 2026 के उस पत्र का भी उल्लेख किया है, जिसमें नगर परिषद गोपालगंज में कथित अनियमितताओं की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की सूची भेजने का निर्देश दिया गया था। उनका आरोप है कि विभागीय निर्देश के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

आवेदनकर्ता ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और यदि जांच में किसी प्रकार की वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। अब इस आवेदन पर जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

देश-विदेश

'Rent Boyfriend' के नाम पर ठगी: अकेलेपन को निशाना बनाने वाला नया Cyber Scam, जानिए क्या है इसकी सच्चाई 

हैदराबाद में सामने आए 'Rent Boyfriend' विज्ञापनों ने ऑनलाइन ठगी के एक नए तरीके को उजागर किया है.

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

झारखंड

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

झारखंड

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, यशस्विनी सहाय व एनके एरिया महाप्रबंधक अमिताभ तिवारी ने किया

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच अब तेज हो गई है.

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

झारखंड

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

कार्यकर्ता देशभक्ति की धुन पर पूरे उत्साह के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े