न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के UG सत्र 2025-29 के फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख पास आ गई हैं. सभी छात्र 5 दिसंबर तक सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जो 5 दिसंबर के बाद आवेदन करेंगे, वे 100 रुपए विलंब शुल्क देकर 7 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं. फॉर्म के लिए सामान्य शुल्क 600 रुपए निर्धारित किया गया हैं.
यह भी पढ़े: पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर वापस लौटे