दरभंगा: हसन चक में चार सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग में छह घर जलकर राख, 12 लाख की सम्पत्ति का नुकसान

By : News11 Bharat
दरभंगा: हसन चक में चार सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग में छह घर जलकर राख, 12 लाख की सम्पत्ति का नुकसान

न्यूज11  भारत

दरभंगा/डेस्क: दरभंगा से बड़ी खबर नगर थाना क्षेत्र के हसन चक से आ रही है. शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से यहा भीषण आग लग गयी जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. राज हाई स्कूल के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे स्थानीय लोगों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक चार गैस सिलेंडरों के धमाके हो गये. इसके बाद भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया और ये घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई.

गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक संजय सरावगी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. वहीं दूसरी ओर, पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: अश्विनी चौबे ने महागठबंधन पर बोला तीखा हमला, - डपोरसंखी लोगों को बिहार की जनता फांसी लगाएगी

संबंधित सामग्री

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

“केरल से भी बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व्यवस्था झारखंड में तैयार करेंगे, राज्य में आयुष की असीम संभावनाएं”

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान