दानापुर रेल थाना कांड 37/26 का सफल उद्भेदन, रेल पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दानापुर रेल थाना कांड 37/26 का सफल उद्भेदन, रेल पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दानापुर रेल थाना कांड 3726 का सफल उद्भेदन रेल पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: रेल थाना दानापुर में दर्ज कांड संख्या 37/26 का रेल पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 8 फरवरी 2026 को दानापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर ट्रेन संख्या 12333 विभूति एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे. इस संबंध में धारा 305(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया. चोरी हुई गहने के साथ आठ महिला सहित 10 लोगों को पकड़ा गया हैं.

बरामद वस्तुएं

  • सोने की चेन – 1 पीस
  • सोने का मंगलसूत्र – 3 पीस
  • सोने की अंगूठी – 1 पीस
  • सोने की कान की बाली – 1 पीस
  • चांदी का लॉकेट – 1 पीस
  • चांदी का ब्रेसलेट – 1 पीस
  • चांदी की सिकड़ी – 1 पीस
  • 4 स्मार्टफोन (वन प्लस)
  • 1 की-पैड मोबाइल

पटना जीआरपी डीएसपी कंचन राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और अन्य जिलों से इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है.रेल पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: नालंदा के शेरपुर गांव में अज्ञात चोरों ने तीन करोड़ की बड़ी चोरी को दिया अंजाम

संबंधित सामग्री

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल