पवन कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
छपरा/डेस्क: छपरा के मांझी थाना अंतर्गत एक सोने की दुकान में भीषण लूट की घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया . यह घटना लगभग 1:00 बजे करीब में घटित हुई, इसकी सूचना जैसे ही मांझी थाना को मिली, सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.
घटना को गंभीरता से देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदस्य 2 के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल ,एसआईटी का गठन किया गया है गठित टीम द्वारा लूटे गए सामान के बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर अनुसंधान अगरतर है शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बेतिया में बरात में हंगामा: युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, बेतिया पुलिस ने दर्ज किया केस