कटिहार में खूनी खेल: फेसबुक, इश्क और कत्ल! 5 साल पहले पति, अब पत्नी का सीना गोलियों से छलनी

By : News11 Bharat
कटिहार में खूनी खेल: फेसबुक, इश्क और कत्ल! 5 साल पहले पति, अब पत्नी का सीना गोलियों से छलनी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र का शरीफगंज (हवाई अड्डा) इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहाँ काजल कुमारी नामक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, लेकिन इसके पीछे की कहानी किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है.

साजिश की परतों में दबी सच्चाई
इस कत्ल के तार आज से नहीं, बल्कि 5 साल पुराने एक खूनी इतिहास से जुड़े है. सीताराम यादव ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मृतक काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की भी 5 साल पहले उसके ससुराल में ही हत्या कर दी गई थी. पहले पति, और अब पत्नी इस दोहरे हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए है.

रात के अंधेरे में कौन आता था?
मामले में जनार्दन यादव ने मृतक के ससुर के हवाले से जो बताया, वह इस हत्या की वजह साफ करता है. ससुर का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में एक लड़का काजल कुमारी से मिलने आया करता था. बात सिर्फ मिलने तक नहीं थी, फेसबुक (Facebook) पर काजल कुमारी की कई तस्वीरें वायरल की गई थी. काजल को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अंजाम इतना खौफनाक होगा.

कटिहार के SP शिखर चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक, यह हत्या पूरी तरह से 'प्रेम प्रसंग' (Love Affair) का नतीजा है. कातिल अपना काम करके फरार हो गए, लेकिन मौके से पुलिस को गोली का एक खोखा (Empty Cartridge) बरामद हुआ है. SP ने माना कि फेसबुक पर फोटो वायरल होने और पूर्व में मिली धमकियों के एंगल पर पुलिस तेजी से जांच कर रही है. पति की मौत के 5 साल बाद पत्नी का कत्ल—क्या यह सिर्फ प्रेम प्रसंग है या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश? पुलिस अब उस 'मिस्टीरियस लड़के' की तलाश में है जो रात में आया करता था.

यह भी पढ़े: टेंपो चालको ने किया सड़क जाम, पुलिस के द्वारा फाइन काटने पर जताया विरोध

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.