नवगछिया में सिपाही पर घातक हमला, ट्रेन स्टेशन पर लहूलुहान हालत में मिला

नवगछिया में सिपाही पर घातक हमला, ट्रेन स्टेशन पर लहूलुहान हालत में मिला

नवगछिया में सिपाही पर घातक हमला ट्रेन स्टेशन पर लहूलुहान हालत में मिला

शंभू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला में तैनात एक सिपाही पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल सिपाही की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है. उन्हें गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, सिपाही विशाल कुमार नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे. स्टेशन से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमलावरों ने सिपाही के पेट और कंधे समेत शरीर के तीन हिस्सों पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. इस घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सिपाही को तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल मायागंज अस्पताल में सिपाही का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है.

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हमलावरों की पहचान के लिए स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस कारण से किया गया और इसके पीछे अपराधियों की क्या मंशा थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

यह भी पढ़े: नवादा जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनीराज का निधन, सरकारी आवास में बिगड़ी थी तबीयत, जांच शुरू
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त