Bihar Weather: बिहार में ठंड ने बढ़ाई परेशानियां, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ...

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने बढ़ाई परेशानियां, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

bihar weather बिहार में ठंड ने बढ़ाई परेशानियां मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बुधवार को कई हिस्सों में बारिश और आसमान में घने बादलों के चलते ठिठुरन बढ़ गई. दिन के समय भी धूप न निकलने के कारण आम जनजीवन पर ठंड का असर महसूस किया जा रहा हैं. मौसम विभाग ने 29 जनवरी के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर जैसा अहसास रहने की संभावना जताई गई हैं.

किस जिले में कितना कोहरा? येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में बारिश के कोई खास आसार नहीं हैं, लेकिन कई इलाकों में कोहरा छाया रह सकता हैं. विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया हैं. कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है, जिससे सड़कों पर सावधानी बरतना जरूरी होगा. दिन बढ़ने के साथ कुछ इलाकों में हल्की धूप का असर देखने को मिल सकता हैं.

भागलपुर बना राज्य का सबसे ठंडा इलाका
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भागलपुर का इलाका सबसे ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान केवल 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने चेताया है कि अगले 24 घंटों के भीतर राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती हैं. इससे दिन के समय ठंड और भी अधिक महसूस होगी.

हालांकि राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं हैं. इसका मतलब है कि रात की ठंड स्थिर बनी रहेगी और लोगों को सुबह-शाम के समय ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं. बिहार में ठंड और कोहरे का प्रभाव अगले 48 घंटों तक सबसे ज्यादा महसूस होगा. खासतौर पर पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण के लोग ठंड से सतर्क रहें. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, ये हालात कुछ घंटों तक चुनौतीपूर्ण बने रह सकते हैं.

यह भी पढ़े: रांची: बाबा राइस मिल के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी दबिश, कैश और दस्तावेजों की जांच जारी
 
संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर