सहरसा पहुंचेंगे सीएम योगी, आलोक रंजन के नामांकन में होंगे शामिल

सहरसा पहुंचेंगे सीएम योगी, आलोक रंजन के नामांकन में होंगे शामिल

सहरसा पहुंचेंगे सीएम योगी आलोक रंजन के नामांकन में होंगे शामिल

न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्क:
सहरसा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. भाजपा विधायक आलोक कुमार रंजन के नामांकन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहरसा आने की घोषणा की गई है. इस संबंध में पूर्व विधायक आलोक रंजन ने बुधवार को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

आलोक रंजन ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने चौथी बार उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि सहरसा की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से वह विकास के कार्यों को और गति देंगे. वहीं, योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. जगह-जगह स्वागत की तैयारियाँ की जा रही हैं.

जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है. अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की है. सहरसा में योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, जिसे चुनावी माहौल में बड़ा संदेश माना जा रहा है.
 
संबंधित सामग्री

बिहार विधानसभा में शून्यकाल की जानकारी अब ऑनलाइन, अगले सोमवार से लागू

बिहार

बिहार विधानसभा में शून्यकाल की जानकारी अब ऑनलाइन, अगले सोमवार से लागू

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक और पूर्व प्रवक्ता को पार्टी से किया निष्कासित

बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक और पूर्व प्रवक्ता को पार्टी से किया निष्कासित

BREAKING: पटना कोर्ट से पप्पू यादव को 31 साल पुराने तीनों केस में मिली जमानत

बिहार

BREAKING: पटना कोर्ट से पप्पू यादव को 31 साल पुराने तीनों केस में मिली जमानत

पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव की पेशी, बेल पर सुनवाई टली.. कल फिर होगी सुनवाई

राजनीति

पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव की पेशी, बेल पर सुनवाई टली.. कल फिर होगी सुनवाई

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, 31 साल पुराने मामले में हुए थे अरेस्ट 

बिहार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, 31 साल पुराने मामले में हुए थे अरेस्ट