सीएम नीतीश के पुत्र निशांत कुमार ने विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, कार...

सीएम नीतीश के पुत्र निशांत कुमार ने विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सीएम नीतीश के पुत्र निशांत कुमार ने विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार आज गया पहुंचे. उनके आगमन पर गया जिले के विभिन्न स्थानों पर जदयू कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे के साथ उनका जोरदार और उत्साहपूर्ण स्वागत किया. दौरे के क्रम में निशांत कुमार शहर के प्रसिद्ध सीताकुंड पिंडवेदी और विश्वविख्यात विष्णुपद मंदिर पहुंचे. विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की. स्थानीय पंडा द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न कराया गया.

मंदिर से बाहर निकलने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि यह उनकी विष्णुपद मंदिर की पहली यात्रा है. उन्होंने बताया कि यहां आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई. यह मंदिर पौराणिक कथाओं और तीर्थ परंपरा से जुड़ा हुआ है, जिसका ऐतिहासिक महत्व है. उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थल पर दर्शन-पूजन कर मन को विशेष शांति मिली है.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और उत्सव का माहौल बना. 

यह भी पढ़ें: जगदीशपुर विधायक ने पूर्व आईपीएस को बताया पागल, कहा- निशांत कुमार का व्यक्तित्व शालीन

संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

देश-विदेश

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी