न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने बिहार की जनता के प्रति आभार जताते हुए अपने राजनीतिक जीवन से जुड़ी एक पुरानी इच्छा का जिक्र किया.
नीतीश कुमार ने लिखा कि पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर विश्वास और समर्थन बनाए रखा है. उसी विश्वास की ताकत से उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ राज्य और जनता की सेवा करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन के कारण ही बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जब उन्होंने संसदीय जीवन की शुरुआत की थी, तभी से उनके मन में एक इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें. इसी इच्छा के तहत वह इस बार होने वाले चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते है.
नीतीश कुमार ने अपने संदेश में जनता को भरोसा दिलाया कि राज्यसभा जाने के बाद भी उनका जनता से संबंध पहले की तरह बना रहेगा. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए उनका संकल्प पहले की तरह कायम रहेगा और जो नई सरकार बनेगी उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा.
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
यह भी पढ़े: RJD ने अमरेंद्र धारी सिंह पर फिर जताया भरोसा, तेजस्वी यादव से मुलाकात कर बनाएंगे रणनीति