अफरोज आलम/न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क: समस्तीपुर समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जनवरी को समस्तीपुर में उनका आगमन होना है. जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुड़ती हुई नजर आ रही है. समस्तीपुर जिले वासियों को 800 करोड़ से अधिक की लागत से कई योजना का शुभारंभ उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. साथ ही समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसको लेकर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित सभी पदाधिकारी सभी जगह का निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैं. वही हाउसिंग बोर्ड मैदान की तैयारियां जोरों पर चल रही है जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
समस्तीपुर जिलाधिकारी ने ये कहा
समस्तीपुर जिलाधिकारी ने कहा कि 29 तारीख को समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर आने वाले हैं तैयारी लगातार तेजी से चल रही है. समस्तीपुर वासियों को 800 करोड़ से अधिक की सौगात मिलने वाली है. समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड में स्टॉल का निरीक्षण व योजना का वह शुभारंभ करेंगे. साथ ही हकीमाबाद में बना रहे पुल का निरीक्षण करेंगे. केवस निजामत में बन रहे पार्क को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कार्यक्रम फाइनल होगा उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे . पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर में कहा मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी तैयारियां सुरक्षा की पूरी कर ली जाएगी. जगह-जगह पर बैरिकेडिंग कर आने जाने वाले के लिए रूट चार्ट बनाया जा रहा है. जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेगी.
यह भी पढ़ें: जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ, सड़क पर रेंगने को मजबूर दिव्यांग