न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 10 अप्रैल को होने की संभावना है. इस दौरान बिहार से चुने गए कई प्रमुख नेता संसद के उच्च सदन में शपथ लेंगे. इन नेताओं में नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, शिवेश कुमार और रामनाथ ठाकुर शामिल है. ये सभी नेता 9 अप्रैल को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे. जानकारी के मुताबिक, उसी दिन देश के 10 राज्यों से निर्वाचित कुल 37 सदस्य भी राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे, जिससे यह कार्यक्रम काफी अहम और व्यापक होगा. वहीं, खबर यह भी है कि नीतीश कुमार 30 मार्च तक अपनी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते है ताकि राज्यसभा सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल सकें.
यह भी पढ़े: पटना में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान 1 अप्रैल से, 9 टीमें रहेंगी तैनात