न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को हेलीकॉप्टर से नवादा पहुंचे और अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'गंगाजल उद्वह योजना' के तहत मोतनाजे डैम का दौरा किया. यह दौरा सात निश्चय योजना के तीसरे चरण के तहत हुआ. 'हर घर गंगाजल' के नाम से जानी जाने वाली यह परियोजना बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य दक्षिण बिहार के सूखाग्रस्त शहरों में पीने योग्य गंगा का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है.
मुख्यमंत्री ने योजना के तीसरे चरण के तहत चल रहे कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया और जिले में विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद, मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे. नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और पार्टी के कई जिलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया.
यह भी पढ़े: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पहुंचेगें पटना, महाशिवरात्रि में करेंगे पूजा-अर्चना