Bihar Weather: धूप ने बढ़ाई गर्मी, सुबह-शाम बनी रहेगी कनकनी, 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

By : News11 Bharat
Bihar Weather: धूप ने बढ़ाई गर्मी, सुबह-शाम बनी रहेगी कनकनी, 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में मौसम की सर्दी में थोड़ी राहत मिलती दिख रही हैं. मौसम विज्ञान के अनुसार, राज्य में आज शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय कनकनी ठंड महसूस होगी. पछुआ हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की ठंड बनी रहेगी.

मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया हैं. पटना सहित अन्य इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन के समय धूप का असर दिखेगा.

राज्य का तापमान
राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान भागलपुर (सबौर) में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा. गुरुवार को पटना सहित 21 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी.

राज्य का अधिकतम तापमान 20.9 से 26.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पटना का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि किशनगंज में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में तापमान में हल्की वृद्धि होगी, लेकिन सुबह-शाम की ठंड अब भी महसूस होगी. 

यह भी पढ़े: मत्स्यगंधा मेला में किन्नर बनकर ठगी कर रही युवती पकड़ी गई, असली किन्नर ने किया खुलासा, वीडियो वायरल
 
संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.