भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी, जिलेभर में जा...

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी, जिलेभर में जागरूकता अभियान का आगाज

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी जिलेभर में जागरूकता अभियान का आगाज

संजय श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

आरा/डेस्क:  एंकर. भोजपुर जिला में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त पहल के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ को गुरुवार को आरा स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर विभा कुमारी सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गुरुचरण सिंह, संरक्षक, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी , डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, पूर्व निगम पार्षद आरा , आनंद कुमार, कुमार मोहित,, कृष्ण मोहन अग्रवाल, अध्यक्ष, रोटरी क्लब आरा तथा कुमारी सुनिता सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया.यह जागरूकता रथ सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य बाल विवाह उन्मूलन, बाल अधिकार संरक्षण तथा समाज में कानूनी जागरूकता को सुदृढ़ करना है.इस अवसर पर कुमारी सुनिता सिंह ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के बचपन और शिक्षा को छीन लेता है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है. इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर जागरूकता और कानूनी कार्रवाई दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने कहा की रथ के माध्यम से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारीदी जा रही है या अच्छी पहल है. वक्ताओं ने कहा कि कि यह पहल जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जनमत तैयार करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. संस्था ने सभी सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि “बाल विवाह मुक्त समाज” के लक्ष्य को सामूहिक प्रयास से साकार किया जा सके.

यह भी पढ़ें: चुनावी हलफनामे पर पटना हाईकोर्ट सख्त, 42 विधायकों को किया गया नोटिस जारी

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त